आगरा, फरवरी 7 -- शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज द्वारा मीडिया सेंटर में युवा संवाद 2047 - विकसित भारत की संभावना पर विमर्श विषय पर अंतर विभागीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक सोच, लोकतांत्रिक संवाद और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना था। विभिन्न स्कूलों के 28 छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक असिस्टेंट डीन डॉ. वसुंधरा और एसोसिएट डीन प्रो. गीता ठाकुर रहीं। असिस्टेंट डीन डॉ. सोनी शर्मा का शैक्षणिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संयोजन चंचल शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवनीत कुमार निम ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...