दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना झा ने गत रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किये गए बजट को विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट समावेशी, जनकल्याणकारी और हर वर्ग के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप पेश करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...