गाजीपुर, फरवरी 7 -- जखनियां। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से पंचायत भवन में बजट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत बजट 2026-27 "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण, व्यापारियों को प्रोत्साहन और देश की सुरक्षा को मजबूत करने का बजट है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट बढ़ाकर Rs.12.2 लाख करोड़ कर दिया है, जिससे सड़कों, रेलवे और हाईवे का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। देश की सुरक्षा के लिए Rs.7.85 लाख करोड़ और ग्रामीण विकास के लिए Rs.2.73 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.