रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट को देश के कायाकल्प की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने वाला दूरगामी विजन है, जिसमें किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग केंद्र में हैं। भट्ट ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत आज खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर है। 35 करोड़ टन से अधिक का रिकॉर्ड उत्पादन और चावल के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक बनना कृषि नीतियों की सफलता का प्रमाण है। दूध और मछली उत्पादन में भी भारत अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। चालू वित्तीय व...