गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन। केंद्र सरकार के बजट 2025-26 को भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। बुधवार को राकेश मार्ग स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान और मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी हुई, जिसमें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा तय करने वाला है। हमें इस बजट की खास-खास बातें आम जन तक पहुंचानी हैं। संगोष्ठियों में दोनों जगह भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आमजन भी शामि हुए। राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट 2025-26 में हर नागरिक का ध्यान रखा है। विकसित भारत 2047 का रोडमैप बनाया गया है। देश का बजट बुनियादी और आर्थिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला है। महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि बिना गारंटी वाले ऋण की सीमा 20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.