बस्ती, फरवरी 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा ने पार्टी कार्यालय पर केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने केंद्रीय बजट पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई कर व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर स्लैब लागू नहीं होना मध्यम वर्ग को सीधा लाभ देगा। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि बजट पूरी तरह से लोक कल्याणकारी है, जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। गोष्ठी का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया। गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, राम सिंगर ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर त्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.