किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज। माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 के केंद्रीय बजट को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी ब्लू-प्रिंट बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और आधारभूत संरचना के बीच संतुलन स्थापित करता है। डॉ. इच्छित भारत के अनुसार इस बजट से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। कैंसर, मधुमेह एवं अन्य गंभीर रोगों के इलाज में उपयोग होने वाली दवाइयाँ सस्ती होंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ बनेंगी। जिला स्तर के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से लोगों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी। इसके साथ ही जूते, बैटरी और मोबाइल फोन जैसे रोजमर्रा के उपयोग की वस्त...