हरिद्वार, फरवरी 24 -- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य युवाशक्ति के परिश्रम और नवाचार से ही साकार होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का प्रभावी मंच है। देव संस्कृति विवि में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने इसका आगाज किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार संस्कार, सेवा और समर्पण है। यही मूल्य व्यक्ति को परिवार, समाज और राष्ट्र से जोड़ते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आधुनिक शिक्षा ...