खगडि़या, जून 25 -- खगड़िया। नगर संवाददाता भाजपा के जिला कार्यालय में विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर मंगलवार को एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत एवं संचालन महामंत्री नीतीश कुमार ने किया। मौके पर प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्य किए हंै। जिन्हें जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। बैठक में पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा विस्तार से बताई गई। इस मौके पर पाटी के जिलास्तरीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं एवं के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.