हजारीबाग, जून 16 -- चौपारण, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यालय चौपारण में रविवार को विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा पिछले 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। गरीबों के कल्याण से लेकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदम, राष्ट्रवाद और संस्कृति का उत्थान, साथ ही तकनीक और बुनियादी ढांचे का विकास, ये सभी केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम प्रभारी रमेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र को साकार किया है। अर्जुन साव ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन 11 वर्षों में ...