सीवान, जनवरी 10 -- बसंतपुर। जिला पूर्वी भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जी राम जी-विकसित भारत एवं आजीविका मिशन को जिलेभर में सफल बनाने पर चर्चा की गई। संगठन के मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ व आईटी सेल को जिला से लेकर पंचायत स्तर तक पूर्ण रूप से गठित करने और नियमित बैठकों पर जोर दिया गया। बैठक में प्रमोद तिवारी, जितेंद्र सिंह, दिलीप कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अखिलेशवर पांडेय,नीरज सिंह,अखिलानंद सिंह,अमिताभ कुमार,दारा सिंह, विजय पांडेंय,बीरेन्द्र सिंह,जगन राम,पुषपेंदर बाबा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...