रांची, फरवरी 1 -- रांची, संवाददाता। केंद्रीय बजट पर व्यवसायियों ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक और समावेशी बताया। व्यवसायियों ने कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन मध्यम वर्गीय परिवार यदि आय छुपाने की गलती करता है तो अब सजा के बजाय 30 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना देने का प्रावधान किया गया है, जो व्यवहारिक कदम है। इसके साथ ही व्यवसायियों ने टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार टूरिस्ट गाइड की नियुक्ति की घोषणा, मेगा टेक्सटाइल पार्क के निर्माण, चार राज्यों को जोड़कर खनिज कॉरिडोर की स्थापना और मेडिकल सेक्टर में क्रिटिकल बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का प्रावधान का स्वागत किया। व्यवसायियों ने कहा कि बजट का पार्ट ए जहां विकसित भारत 2047 को समर्पित है, पार्ट बी इज ऑफ लिविंग, इज ऑफ डूइंग बिजनेस को समर्पित ह...