नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार शाम को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। उन्होंने कहा, ''जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस के आधार पर जनादेश देती है।'' अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''पीएम मोदी और नीतीश कुमार व एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। साथ ही, अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बिहार बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं। मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.