सीवान, फरवरी 1 -- जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड के तितरा गांव स्थित राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय पर शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति को नमन किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन रखा गया। विचार गोष्ठी में राष्ट्र सृजन अभियान के महासचिव डॉक्टर ललितेश्वर कुमार ने कहा कि श्री कृष्ण बाबू ने विकसित बिहार का सपना देखा था। उन्होंने कृषि और उद्योग दोनों के विकास का प्रयास किया, आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दिया। बड़े बड़े उद्योगों की स्थापना करवाई। विकसित बिहार के लिए हर समर्पित योगदान ही श्री बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। विचार गोष्ठी में राष्ट्र सृजन अभियान के बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.