पटना, दिसम्बर 16 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सात निश्चय पार्ट तीन के बल पर विकसित बिहार का सपना जल्द पूरा होगा। बिहार पूर्वोत्तर का उद्योग का हब होगा। युवाओं को रोजगार मिलेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार और उसके मुखिया विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में सात निश्चय पार्ट वन एक एवं पार्ट दो काफी सफल रहा। बिहार विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ पड़ा। लगातार एनडीए सरकार की मेहनत और विकासात्मक कार्यों का नतीजा है कि बिहार में तरक्की और विकास चारों ओर दिख रहा है। आज फिर बिहार सरकार ने सात निश्चय पार्ट तीन कार्यक्रम को कैबिनेट से मंजूरी देकर विकसित बिहार बनाने के सपनों को साकार करने की रूपरेखा तय कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...