गढ़वा, दिसम्बर 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती इलाकों में भी सुविधा संपन्न खेल मैदान की कमी है। उसका खमियाजा स्थानीय खिलाड़ियों को भुगतना पड़ता है। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुविधा संपन्न मैदान नहीं है। उसके कारण खेल प्रतिभाएं निखर नहीं रही हैं। सुविधाओं की कमी के बाद भी स्थानीय खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उधर खेल के विकास के नाम पर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक खेल मैदान का विकसित करने का काम चल रहा है। खेल के विकास के लिए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चार प्रखंडों में लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से चार स्टेडियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। उसके तहत चिनिया प्रखंड के चिरका में 1.12 करोड़ रुपये की लागत से, डंडा प्रखंड के मोतीहारा में एक 1.34 करोड़ की ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.