आरा, जनवरी 13 -- -विकसित भारत जी राम जी विधेयक को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला आरा, निज प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में विकसित भारत गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात विकसित भारत जी राम जी विधेयक 2025 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संचालन उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। मुख्य वक्ता भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दूबे, जिला प्रभारी राजेश सिन्हा और वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए विस्तार से विधेयक के बारे मे जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रदीप दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को तभी पूरा कर सकते हैं, जब विकसित गांव होगा। विकसित भारत जी राम जी विधेयक गांवों को विकसित करने का ही कानून है। अब इस योजन...