सीवान, जून 12 -- सिसवन। प्रखंड के रामगढ़, घुरघाट और भागर पंचायत में बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक दीपक यादव ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम द्वारा विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में किसानों को पीएम फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन जैसी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। धान, अरहर, मक्का जैसी फसलों की वैज्ञानिक तकनीकियों और मोटे अनाज जैसे बाजरा, सांवा, कोदो के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एग्री ड्रोन, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीक की उपयोगिता और विधि की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.