सीवान, मई 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के मिरजुमला पंचायत के राधाकृष्ण हित किसान समूह के सौजन्य से मिरजुमला गांव में केंद्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत किसानों को खेती की नई तकनीक के बारे जानकारी देना तथा इसे धरातल पर उतरना है। इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद, महिला वैज्ञानिक सरिता कुमारी ने किसानों को कृषि के नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक खेती पर जोड़ देते हुए कहा कि कृषि की नई तकनीक से कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर कृषि समन्यक विनोद रंजन, प्रभु राम, बीटीएम जयंत शेखर ने खरीफ महाअभियान के तहत किसानों को अनुदानित दर पर मिलने वाले बीज के बारे विस्तार से बताया। मौके पर मिरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.