किशनगंज, जून 10 -- किशगनंज, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज द्वारा भारत सरकार की प्रमुख पहल "विकसित कृषि संकल्प अभियान" के अंतर्गत सोमवार को जिले के प्रखंडों-कोचाधामन, ठाकुरगंज और पोठिया की पंचायतों में कृषि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों, आधुनिक खेती के तौर-तरीकों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। सोमवार को आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत टीम 1 ने पोठिया प्रखण्ड के डुबानोची, तारणी, और अंडाबारी पंचायतों में, टीम 2 ने ठाकुरगंज प्रखंड के चैताल, पटेसरी, और दुधौती पंचायतों में, जबकि टीम 3 ने कोचाधामन प्रखंड के सोंथा, गढ़गांव एवं बड़ीजान पंचायत क्षेत्रों में किसानों को जागरूक करने हेतु विविध गतिविधियाँ संचालित कीं। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.