सिमडेगा, मई 28 -- बानो, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र बानो में 15 दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत गुरुवार को होगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि अभियान 29 मई से 15 जून तक चलेगा। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी के साथ प्रगतिशील किसान एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषि तकनीकी के विषय में किसानों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि अभियान में जिले के चार प्रखंडों के 90 गावों के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...