महोबा, फरवरी 4 -- महोबा, संवाददाता। सरकार ने सभी वर्गो के कल्याण को लेकर बजट पेश किया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए बजट में खामियां निकाल रहा है। यह बात प्रेस वार्ता में जिले के प्रभारी संजीव श्रंगऋषि ने कही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिला प्रभारी संजीव श्रंगऋषि के साथ सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने बजट की खूबियां बताई। जिला प्रभारी ने कहा कि बजट सरकार के विकसिक भारत के सपने का साकार करने की दिशा में महत्पपूर्ण भूमिका अदा करेगा। बजट में युवाओं को रोजगार से जोड़ने सहित स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। महिलाएं, किसान, आमआदमी को प्राथमिकता दी गई है। जिला मुख्यालय में महिला हॉस्टल का निर्माण महिलाओं की सुरक्षा और सेहत में सुधार को लेकर मील का पत्थर साबित होगा। सद...