मैनपुरी, नवम्बर 24 -- थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी रामखिलाड़ी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह शारीरिक रूप से विकलांग होने के कारण अपनी बहन के घर करहल क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में रह रहा है। गांव में उसका मकान व जमीन है। जमीन पर उसके ताऊ के लड़के राधाकृष्ण, प्रतीक व उनकी पत्नी राधा और नीलम जबरन कब्जा किए हुए हैं। जब उसने ज़मीन छोड़ने को कहा तो उन्होंने ढाई लाख रुपये मांगे। उन्हें रुपये भी दे दिए लेकिन फिर भी यह लोग जमीन नहीं छोड़ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी शादी न होने की वजह से उपरोक्त लोग जमीन हथियाना चाहते हैं। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किय...