बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। लायंस क्लब बरेली मेल्विन जॉन्स द्वारा तीन दिवसीय 14 वां विकलांगता निवारण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है l शुक्रवार को विधायक संजीव अग्रवाल ने इस शिविर का शुभारंभ किया। बताया गया कि इस वर्ष विकलांगता निवारण के लिए 160 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं, जिसमें 135 मरीजों शुक्रवार को ओपीडी की गई। गोरखपुर के डॉ. आरए अग्रवाल एवं उनकी 15 सदस्य टीम इन मरीजों का परीक्षण कर जरूरत के मुताबिक ऑपरेशन करेगी। इस दौरान संयोजक श्रीकुमार, सह संयोजक सुबोध दीक्षित, राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल‌, अरुण भार्गव, सुशील अग्रवाल, मोहित बंसल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...