मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- विंध्याचल। विंध्य महोत्सव के अंतिम दिन कजरी गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने देवीगीत व भजन की प्रस्तुति की। वहीं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के कलाकार प्रकाश मलिक ने हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। लखनऊ की नृत्यांजलि फाउंडेशन के कलाकारों ने नव दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर मां दुर्गा, मां काली के अनेक रूपों से परिचित कराया। शिव लाल गुप्ता व खोखाराम मिर्जापुरी, फगुनी देवी के कार्यक्रम की भी काफी सराहना की गई। लोकगायक अमित दूबे व लोक गायिका खुशबू तिवारी देवी पचरा, सोहर व अन्य भजन सुनाकर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने मे कामयाब रहे। प्रयागराज की प्रियंका चौहान व जिले की लोक गायिका कुसुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.