मिर्जापुर, दिसम्बर 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता । एसएसपी सोमेन बर्मा ने कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता में विंध्याचल कोतवाल ब्रह्मदीन पांडेय को शनिवार निलंबित कर दिया है। 19 दिसंबर को विंध्याचल के नए कोतवाल बनाए गए थे। फिलहाल अभी विंध्याचल के नए कोतवाल की तैनाती नहीं गई है। एसएसपी 19 दिसंबर को सात थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए थे। ड्रमंडगंज के थानेदार ब्रह्मदीन पांडेय को विंध्याचल का कोतवाल बनाया था, लेकिन नौ दिन बाद ही एसएसपी ने विंध्याचल कोतवाल को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि विंध्याचल कोतवाल पर कार्य में लापरवाही समेत अन्य शिकायतें मिली थी। जिस पर कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वहीं मामले को लेकर पुलिस विभाग में तरह तरह की चर्चा बनी रही। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार निलंबित कोतवाल ने पूर्व में ड्रमंडगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.