मिर्जापुर, सितम्बर 17 -- मिर्जापुर, संवाददाता l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के नेतृत्व में मां विंध्यवासिनी के दरबार से किया l विधायक ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर, सीढ़ियों की सफाई के साथ ही पानी से धुलाई भी की गई l विधायक के साथ नागरिकों एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गोवा लाल एवं उनकी टीम ने पूरे विंध्य कारिडोर एवं आसपास की सफाई कर कूड़े कचरे का निस्तारण किया l इसके अलावा न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी समेत अन्य गलियों की भी सफाई की स्वच्छता ही सेवा अभियान में विंध्याचलवासियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.