मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर विंध्याचल धाम क्षेत्र से मदिरा एवं मांस की दुकानों को एक किलोमीटर की परिधि से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रदेश का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के आसपास संचालित इन दुकानों से महिला और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को असुविधा होती है और धार्मिक गरिमा प्रभावित होती है। विधायक ने जनभावनाओं का हवाला देते हुए दुकानों को धाम क्षेत्र से दूर करने की मांग की है ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.