बरेली, सितम्बर 20 -- बरेली। राजकमल प्रकाशन की तरफ से विंडरमेयर थिएटर में आगामी चार अक्तूबर से किताब उत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजकमल प्रकाशन की तरफ से पूरे देश में किताब उत्सव आयोजित किया जा रहा है और यह इस आयोजन की 13वीं कड़ी है। किताब उत्सव आठ अक्तूबर तक चलेगा। इसमें विशेष आकर्षण पाठक लेखक संवाद है। इसके साथ ही कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। शुक्रवार को विंडरमेयर थिएटर में प्रेसवार्ता में यह जानकारी राजकमल प्रकाशन के कार्यकारी निदेशक आमोद माहेश्वरी ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के समय लोगों ने व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए किताबें मंगाई थी। कोरोना काल के बाद पाठकों की संख्या बढ़ी है। प्रेसवार्ता में राजकमल प्रकाशन के कार्यकारी संपादक सत्यानंद निरुपम ने बताया कि राजकमल प्रकाशन की तरफ से छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा चुकी है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.