बरेली, सितम्बर 28 -- बरेली। विंडरमेयर थिएटर में शनिवार को संगीतमय रामलीला का मंचन हुआ। प्रमुख प्रसंग की प्रस्तुति के बाद श्रीराम दरबार सजाया गया। सभी ने भक्तिभाव से आरती की। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा रंग विनायक रंगमंडल के संरक्षक डॉ. बृजेश्वर सिंह ने बताया कि रामलीला का मंचन 1 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से होगा। डॉ. बृजेश्वर सिंह ने बताया कि विंडरमेयर की रामलीला मुख्यत: पंडित राधेश्याम कथावाचक की कृति पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति है। खड़ी बोली के सरल प्रयोग से दर्शकों को रुचि बढ़ गई है। शनिवार को रामलीला का मंचन आरंभ हुआ। इसके पहले ही दर्शकों से विंडरमेयर थियेटर भर गया था। रामलीला की सबसे खास बात रही कि दर्शकों ने बेहद करीब से किरदारों को देखा। इसका निर्देशन अम्बुज कुकरेती ने किया है जबकि संगीत निर्देशन कौशल किशोर ने संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.