बरेली, नवम्बर 20 -- विंडरमेयर में बुधवार को गंगाशील नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने फैकल्टी मेंबर्स डॉ. अंजलि उनियाल और डॉ. निकिता बंकोटी के साथ मास नाटक देखा। ब्यूटी, मेकअप और फिटनेस के नाम पर सामाजिक दबाव और इसकी आड़ में बाजार के खेल पर आधारित नाटक मास देखने के बाद छात्राओं ने ज्योति डोगरा से इन मुद्दों पर बात की। विंडरमेयर की ओर से अजय चौहान ने विशेष सहयोग किया। हृदेश और तालिब ने लाइट्स तथा पप्पू वर्मा ने साउंड में सहयोग किया। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बृजेश्वर सिंह ने बताया कि तीसरे और अंतिम दिन दीपमाला कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं के लिए शो होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...