रुडकी, दिसम्बर 27 -- रुड़की। सीबीआरआई विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को विंटर कॉर्निवाल में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सीबीआरआई के निदेशक प्रोफेसर आर प्रदीप कुमार ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया। विशिष्ट अतिथि मनीषा बत्रा, पूजा गुप्ता, प्रिति शर्मा, कुमुद सिंघल, शुभि मसूद रहे। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...