हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी। लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विंटर कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्निवल में बच्चों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक गेम्स, फूड स्टॉल्स, बॉटल ट्रबल जोन, चाइनीज बूथ, यमी बाइट्स वंडरलैंड, स्पेक्ट्रम फ्ले जोन, पाणी पूरी प्लैनेट, एक्वा फन जोन, रॉक एन रोल गेमिंग जोन, द गोल्डन ट्रायंगल और द कोजी कप लगाए। शुभारंभ निदेशक मोहित शर्मा, प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को निखारते हैं। मुख्य अतिथि अंशील वर्मा, गरिमा मेहता और सुरभि शर्मा रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.