प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्यरत ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) ने प्रयागराज निवासी विंकेश गुलाटी को शुक्रवार को नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। बोर्ड की मीटिंग में इनकी नियुक्ति का फैसला लिया गया। विकेंश निवर्तमान प्रेसिडेंट एफआर सिंघवी की जगह लेंगे। विंकेश गुलाटी लंबे समय से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और एएसडीसी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह बतौर वाइस प्रेसिडेंट अपनी जिम्मेवारी निभा रहे थे। वे इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन प्रयागराज के चेयरमैन भी रहे हैं। विकेंश यूनाइटेड ऑटोमोबाइल्स के डायरेक्टर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.