पीलीभीत, जनवरी 4 -- मझोला। मझोला में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लगातार ही प्रभारत फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वाहे गुरु का नाम जपते हुए संगत निहाल है। वाहे गुरु के बताए मार्गों पर चलने की सीख का संकल्प लेकर फेरी निकाली जा रही है। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री कलगीधर सिंह सभा की ओर से प्रभात फेरी निकालने का क्रम शनिवार को भी बना रहा। भोर में ही वाहे गुरु वाहे गुरु और सतनाम वाहे गुरु के जयकारे लगना शुरू होने से माहौल पूरी तरह से धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष भी रहे। गुरु वाणी के साथ संगत का कारवां रहा। हर साल चार जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाता है। इसी क्रम में पिछले काफी दिनों से संगत प्रभात फेरी निकाल रही है। सभी सिख संगत सुबह-सुबह गुरुद्वारा पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.