वाराणसी, मई 24 -- बड़ागांव, संवाद। वीरापट्टी गांव के समीप शुक्रवार देर रात रात शादी समारोह से चार पहिया वाहन से लौट रहे युवक, उसके चालक से मनबढ़ों ने मारपीट की थी। प्रकरण में बड़ागांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सगुनहा (फूलपुर) निवासी अवनीश मिश्रा शुक्रवार रात सरैंया वीरापट्टी गांव (बड़ागांव) में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान पास लेने को लेकर एक ट्रैक्टर चालक से विवाद हो गया। इसके बाद मनबढ़ों ने करीब दो किमी दूर जेसीबी लगाकर रास्ता रोक लिया। लाठी-डंडे से कार पर हमला कर दिया। अवनीश और उनके चालक को भी चोटें आईं। बरात से लौट रहे लोगों ने हस्तक्षेप किया, इसके बाद मनबढ़ भागे। पुलिस ने बड़ागांव के वार गांव निवासी भाइयों विनय कुमार पटेल, छोटू पटेल के साथ अनुराग यादव, बघियाबारी निवासी चन्द्रभान पट...