हल्द्वानी, मार्च 8 -- लालकुआं। संवाददाता स्टोन क्रशरों द्वारा खरीद रेट पूर्ववत करने की मांग को लेकर गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के तत्वावधान में वाहन स्वामियों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के आवास पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक धरना दिया। वाहन स्वामियों का कहना था कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी स्टोन क्रशर स्वामी अपने प्रतिष्ठान में पूर्ववत रेट लागू करते हुए उक्त सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। इसके 24 घंटे बाद भी क्रशरों द्वारा लिस्ट चस्पा नहीं की गई है। समिति अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जब तक स्टोन क्रशर संचालक रेट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं करते, वह आंदोलन जारी रखेंगे। राजू चौबे, जीवन बोरा, सुरेश जोशी, भगवान धामी, रमेश चंद्र, इंदर सिंह नयाल, हरीश कांडपाल, विजय खोलिया, रमेश कांडपाल, लक्ष्मी दत्त जोशी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.