फतेहपुर, नवम्बर 16 -- फतेहपुर। यातायात माह नवंबर में यातायात पुलिस द्वारा वाहन स्वामियों को जागरूकता किया गया। यातायात प्रभारी लालजी सविता के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान के तहत दो पहिया वाहनों, बिना फिटनेस व बिना नम्बर प्लेट लगे वाहनों के साथ ही नाबालिक द्वारा ई-रिक्शा चलाये जाने एवं हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने के साथ ही उन्हे जानकारी परक पंपलेटों का वितरण किया गया। साथ ही पुलिस ने तीन वाहनों से 15 सौ रुपये शमन शुल्क वसूलने के साथ ही कागजात अपूर्ण पाए जाने व अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर 266 वाहनों का चालान करने के साथ एक वाहन को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...