बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। यातायात प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर पटेल तिराहा पर एक वाहन पर लगे हूटर को उतरवाया। यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक थार जीप चालक सिगरेट पीते हुए वाहन चला रहा था। जिससे हादसा होते होते टला। इस पर वाहन चालक को रोका गया। उसने अपना नाम पिंकू सिंह निवासी जिला गोंडा बताया। वाहन पर वर्ष 2025 का विधानसभा का पास व एक राजनैतिक दल का झंडा लगा था। इसके साथ ही वाहन में हूटर भी लगा था। श्री यादव ने वाहन पर लगे हूटर को हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...