बिजनौर, फरवरी 16 -- क्षेत्र के गांव सब्दलपुर खुर्द के कुछ शिव भक्त कांवड लेने हरिद्वार जा रहे थे। छोटे हाथी वाहन पर ऊपर रखे तख्त पर बैठे थे। जिसमे एक शिव भक्त युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था ।जिसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। परिजन मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान शिव भक्त की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव सब्दलपुर खुर्द निवासी 30 वर्षीय मूलचंद उर्फ मूला पुत्र धर्मपाल सिंह 11 फरवरी को अपने गांव के कुछ लोगों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा था। छोटा हाथी वाहन में ऊपर की ओर तखत पर कुछ शिव भक्त बैठे थे। बिजनौर से हरिद्वार के लिए निकले ही थे कि मूलचंद छोटा हाथी से नीचे सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनती चली गई। परिजन उसे ऋषिक...