गोंडा, नवम्बर 30 -- छपिया । क्षेत्र के बभना निवासी अजय कुमार ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 27 नवंबर को उसका भाई संजय अपने ई रिक्शा से जगन्नाथपुर सामान लाने जा रहा था। इसी बीच फूलपुर चौराहे पर धर्मेन्द्र निवासी बभनी के साइकिल में मेरे भाई का ई रिक्शा छू गया। इस पर वह संजय को मारने पीटने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। सुलह-समझौता के बाद मैं और मेरा भाई ई रिक्शा लेकर वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में फुलवापुर रेल समपार के पास विपक्षी धर्मेन्द्र,सूरज निवासी बभनी व दो अज्ञात लोग रोककर डण्डा व लोहे के पाइप से मारने पीटने लगे। प्रभारी निरीक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.