जौनपुर, फरवरी 4 -- मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर निवासी 28 वर्षीय सूरज पुत्र राम खिलाड़ी मंगलवार की रात्रि नगर से बाइक से घर वापस जा रहे थे। मीरपुर चौराहे के निकट एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसके पैर और सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद आसपास के लोगो ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर चोट देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...