मऊ, दिसम्बर 14 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत औसतपुर के समीप शनिवार को अपराह्न बाद आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग पर एक एसयूवी वाहन से लीलगाय टकराकर गुजर रही आटो से भिड़ गई। इस घटना में आटो पलट गई। आटो में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। चालक शिवप्रसाद की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं लीलगाय की मौके पर मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...