बदायूं, अगस्त 25 -- अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है हादसा मुरादाबाद-फर्रूखाबाद एमएफ हाईवे पर गांव अभियासा के पास हुआ था। थाना उसावां क्षेत्र के गांव गुरा के रहने वाले सतेंद्र कश्यप 40 वर्ष पुत्र रामनाथ कश्यप किसी निजी कार्य से बदायूं गए थे। देर रात लौटते समय उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल सतेंद्र को पहले म्याऊं पीएचसी पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...