पाकुड़, नवम्बर 22 -- पाकुड़। डोर स्टेप डिलीवरी वाहन संख्या जेएच 16 वी 8704 से शुक्रवार को दर्जनों नमक के बोरी सड़क पर गिर गए। मजदूरों से पूछे जाने पर बताया कि गोदाम से नमक की बोरी लेकर निकले थे रास्ता खराब रहने के कारण बोरी गिर गयी। गनीमत रही कि इस घटना में आस-पास से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। गाड़ी पर क्षमता से अधिक डोर स्टेप डिलीवरी वाहन पर नमक की बोरी रखी गई थी। इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती है। डोर स्टेप डिलीवरी के संवेदक एक साथ कई राशन दुकान के अनाज की बोरी लाद कर जगह-जगह राशन दुकानों में सप्लाई देते हैं। तेल की बचत करने के चक्कर में क्षमता से अधिक डोर स्टेप डिलीवरी वाहन पर अनाज परिवहन करते नजर आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.