बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता बैंक का काम निपटाने के बाद बाइक से गांव जा रहे संविदा बैंक कर्मी को बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसका शव क्षति विक्षत हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव निवासी 30वर्षीय सुरेंद्र कुमार यादव पुत्र रामविशाल यादव उप्र ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बांदा मे संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह शनिवार की रात काम निपटाने के बाद बाइक से गांव जा रहा था। तभी गिरंवा थाना क्षेत्र के सहेंवा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। वह बाइक से उछल कर वाहन के पहिया के नीचे आ कर कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। देर रात जब वह घर नही पहुंचा तो घरवालों ने उसकी तलाश किया। लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह परिजन घर से उसकी खोजबीन में निकले। देख...