गोपालगंज, जनवरी 31 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। दोनों जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट सती स्थान के निवासी थे। मृतकों की पहचान रोजाद्दीन अंसारी के 46 वर्षीय पुत्र, साइकिल दुकानदार सालमगीर अंसारी और उनकी 23 वर्षीय पुत्री खुशबू खातून के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सालमगीर अंसारी अपनी बेटी खुशबू खातून के साथ शनिवार को कपड़ों की खरीदारी के लिए गोपालगंज शहर आए थे। शाम में खरीदारी पूरी करने के बाद दोनों ब...