बेगुसराय, मार्च 16 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव में 14 मार्च की शाम अनियंत्रित चार पहिया वाहन से कुचलकर चार वर्षीय सार्थक कुमार की मौत हो गयी। वह सौरभ कुमार महतो का पुत्र था। साथ ही, मृतक की एक वर्षीया बहन स्वाति कुमारी, पांच वर्षीया बहन सृष्टि कुमारी व चाची मीना देवी भी जख्मी हो गयीं। स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए शहर भेज दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तब तक घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को जब्त कर थाने ले आयी। मुखिया पवन सदा ने बताया कि मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.