बेगुसराय, फरवरी 16 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि।नगर थाना क्षेत्र के कपासिया चौक के समीपएन एच-31पर सोमवार को अज्ञात अज्ञात वाहन से कुचलकर 20 वर्षीय विकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दूसरा युवक भी जख्मी हो गया। मृतक सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव निवासी वीर कुमार पासवान का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर डायल- 112 की पुलिस टीम ने शव को उठाकर सदर अस्पताल लाया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि विकेश कुछ सामान खरीदने के लिए कपासिया चौक के समीप पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात बहन ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को उठाकर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने विकेश की मौत की पुष्टि कर दी। दूसरे जख़्मी का इलाज चाहिए ...