अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। महानगर में डोर टू डोर कूड़ा उठान को जाने वाले वाहनों पर चालक के साथ एक हेल्पर की नियुक्ति की गई है। सहायक का कार्य लोगों के दरवाजे पर जाना और डस्टबिन को वाहन में डालना है। लेकिन सहायक गाड़ियों से नहीं उतरते हैं। लोग घरों से डस्टबिन लाकर खुद ही डालते हैं। मुख्य सड़कों पर जाते हैं, लेकिन लिंक गलियों में गाड़ी भी नहीं जाती है। दूसरे व तीसरे फ्लोर पर रहने वालों को समय नहीं मिल पाता है और वाहन बिना इंतजार के निकल जाता है। लेकिन अब इस मामले में कंपनी ने सख्ती शुरू कर दी है। अर्बन के प्रोजेक्ट हेड मो. एहसान सैफी ने बताया कि सहायक वाहन से नहीं उतरेंगे तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...